-सेंट पीटर्स कप : अभ्युदय, अनुज और शिवम चमके
प्रयागराज ,27 जून(आरएनएस)। गणेश इंटरप्राइजेज और सोनामती क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। इसमें गणेश इंटरप्राइजेज के अभ्युदय प्रताप सिंह (64 रन, 41 गेंद, सात चौके, पांच छक्के एवं 7-1-28-3) सोनमती क्लब के शिवम केसरवानी (28 रन एवं 9-0-19-5) और कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब के शिवम यादव (75 रन, 54 गेंद, 13 चौके, एक छक्का), अनुज जायसवाल (23 रन एवं चार विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 33.2 ओवर में 187 रन (शिवम यादव 75, अनुज जायसवाल 23, अभ्युदय प्रताप सिंह 3/28, हिमांशु यादव 2/17, राज रावत 2/48) बनाए। जवाब में गणेश इंटरप्राइजेज क्लब ने 31.5 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन (अभ्युदय प्रताप सिंह 65, ईशान दीक्षित 35, हिमांशु मिश्रा 23 नाबाद, अनुज जायसवाल 4/42) बना लिए।
सोनामती क्लब ने अपने मैदान पर 36 ओवर में 219 रन (प्रेरक पाल 48 नाबाद, दिव्यांश 38, शिवम केसरवानी 28, अर्पित कनौजिया 24, आदर्श सिंह 22, शिवांश पांडेय 3/30, अखिलेश यादव 2/25) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब की टीम 27.2 ओवर में 128 रन (मोहम्मद इस्माइल 33, रोशन कुशवाहा 22, अखिलेश यादव 15, शिवम केसरवानी 5/19, प्रेरक पाल 2/38, आर्यन प्रजापति 2/14) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

