आजमगढ़), 26 जून(आर एन एस) थाना सरायमीर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 25 जून को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हरेंद्र सरोज ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीडि़त पक्ष आरोपी के घर बातचीत के लिए पहुंचा तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मु.अ.सं. 168/2026 के तहत धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।शुक्रवार को उपनिरीक्षक धीरज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी डेमरी मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा है और भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी हरेंद्र सरोज पुत्र सूजन निवासी ग्राम पुरन्दरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरज कुमार एवं कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

