लखनऊ, 23 मार्च (आरएनएस ) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिदान दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया।मुख्यमंत्री ने अपने सामाजिक माध्यम ‘एक्सÓ पर जारी संदेश में कहा कि क्रांति की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका बलिदान देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है, जिसे देश सदैव स्मरण करता रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर क्रांतिकारियों का साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना आने वाली पीढिय़ों को सदैव ‘राष्ट्र सर्वोपरिÓ की प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने बलिदान दिवस के अवसर पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

