लखनऊ 23 मार्च (आरएनएस )। थाना हसनगंज पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना हसनगंज में पीडि़ता द्वारा तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना हसनगंज पर मुकदमा संख्या 45/26 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत अभियुक्त शिवम अवस्थी पुत्र अवधेश अवस्थी निवासी प्रकाश नगर अर्जुनपुरवा, मिश्रा मेडिकल एजेंसी के पास, थाना कोतवाली नगर, जनपद लखीमपुर खीरी के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना हसनगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 23 मार्च 2026 को अभियुक्त शिवम अवस्थी, उम्र करीब 23 वर्ष, को उसके बताए गए पते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमा थाना हसनगंज में दर्ज है और प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार, महिला उपनिरीक्षक निशा यादव, उपनिरीक्षक शिशिर कुमार सिंह तथा कांस्टेबल वेद प्रकाश उपाध्याय शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

