लखनऊ 23 मार्च (आरएनएस )। थाना इटौंजा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश द्वितीय, पारिवारिक न्यायालय बाराबंकी द्वारा वाद संख्या 306/2023 अंतर्गत धारा 144(3) बीएनएसएस से संबंधित गिरफ्तारी प्रपत्र जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने के कारण वारंटी इक्तियाज अहमद पुत्र नियाज अहमद निवासी मोहल्ला कटरा वार्ड संख्या 02, नगर पंचायत महोना, थाना इटौंजा, लखनऊ उम्र करीब 48 वर्ष के विरुद्ध कार्रवाई की गई।इसी क्रम में थाना इटौंजा पुलिस टीम ने 23 मार्च 2026 को वारंटी इक्तियाज अहमद को उसके घर से गिरफ्तारी वारंट दिखाते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल सुभाष कुमार शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

