श्रावस्ती 23 मार्च (आरएनएस )। विदित है कि महत्वपूर्ण व चिन्हित अभियोगों में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए Óपुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ महोदयÓ द्वारा प्रदेश स्तर पर Óऑपरेशन कनविक्शनÓ अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी मॉनीटरिंग अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन/पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र महोदय द्वारा भी की जा रही है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए Óपुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ द्वारा स्वयं महत्वपूर्ण और चिन्हित अभियोगों का पर्यवेक्षण किया जा रहा है और निरंतर इन महत्वपूर्ण व चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर अभियोगो में त्वरित निस्तारण व अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व सम्बन्धित थाना प्रभारी व पैरोकारों को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता, विशेष लोक अभियोजक तथा कोर्ट पैरोकार के अथक प्रयास एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक Ó23.03.2026Ó को जिला एवं सत्र न्यायालय जनपद श्रावस्तीÓ ने थाना ÓइकौनाÓ पर पंजीकृत Óमु0अ0सं0 460/2016 धारा 302/34, 325/34 भा0द0वि0Ó बनाम Óमुंशीलाल पुत्र रामभरोसे निवासी महरौली थाना इकौना जनपद श्रावस्तीÓ द्वारा आपसी जमीनी विवाद को लेकर आए दिन मृतका के साथ मारपीट-झगड़ा करने जिसके कारण परेशान होकर मृतका (अंजनी) द्वारा आत्महत्या कर लिया गया था। इसी अपराध में दोषसिद्ध करते हुए अभियुक्त को Óआजीवन कारावास एवं 11,000 अर्थदंड से दण्डित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

