अयोध्या 23 मार्च (आरएनएस)। शहीद दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय प्रांगण में पहुंच कर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। देशभर में अमर क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक है। भगत सिंह ने जिस समाज की कल्पना की थी, वह समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित था, जिसे साकार करना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है। वरिष्ठ लेखक डॉ आरडी आनंद ने कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के विचारों को समझकर सामाजिक अन्याय, भेदभाव और शोषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इंकलाब का मतलब केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है, क्रांतिकारियों ने अपने लिए नहीं अपनों के लिए कुर्बानी दिया। बीएसएनएल यूनियन के प्रांतीय नेता कॉम तिलक राज तिवारी ने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही देशभक्ति और साहस का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में महावीर पाल,मोहमद जफर,राजेश सिंह,प्रेरणा,विभा सिंह,उर्मिला सिंह आदि मौजूद रहे।

