-डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा कार्यालय में हुई गोष्ठी
अयोध्या 23 मार्च (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, लोहिया भवन गुलाब बाड़ी फैजाबाद अयोध्या में समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लोहिया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और गैर-बराबरी के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने हमेशा गरीब, किसान, पिछड़े और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी, जिसे आगे बढ़ाना समाजवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोहिया जी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोहिया के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव, अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष रामकरण यादव, जिला उपाध्यक्ष जे.पी. यादव, जिला उपाध्यक्ष औरौनी पासवान, जिला सचिव सीताराम यादव, जिला सचिव अंसार अहमद, बाबूराम गौड़, जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, विपिन यादव, देवी सिंह यादव, जय सिंह भारती, जितेन्द्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

