कांकेर,23 मार्च (आरएनएस)। शहादत दिवस के अवसर पर 23 मार्च को देश के महान वीर शहीदों को याद करते हुए जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, संभाग बस्तर के अध्यक्ष गणेश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
वहीं, जिला कांकेर पुलिस द्वारा भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के भाव के साथ वीर शहीदों के योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा और सभी ने एक स्वर में “जय हिन्द” के नारों के साथ शहीदों को सम्मान दिया।


