बाराबंकी 24 मार्च (आरएनएस)। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को विकास खंड मसौली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा संचालित मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सहयोगी संस्था आर.वी.पी.जी. कॉलेज, खुशहालपुर (सफदरगंज) के परिसर में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक व विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्राचार्य ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । पदयात्रा के जरिए युवाओं को देश के अमर शहीदों के बलिदान से रूबरू कराया गया और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की गई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं ने इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ युवाओं ने समाज को देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता,पेंटिंग चार्ट प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता पौधरोपण भी कराया गया। जिसमें विभाग द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि जी को मेरा युवा भारत बाराबंकी द्वारा उनको स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, खेल मंत्रालय के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

