कोलकाता,28 मार्च (आरएनएस)। महानगर कोलकाता और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान का असर उड़ानों पर भी पड़ा। इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फ्लाइट समय पर नहीं उतर सका। फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। दिल्ली से गृह मंत्री को लेकर आ रहे स्पेशल फ्लाइट को रात 11 बजकर 46 मिनट पर उतरना था। हालांकि, ‘काल बैसाखीÓ (एक खास तरह का तेज आंधी-तूफान) के प्रभाव से तेज बारिश और बिजली चमकने के कारण फ्लाइट को नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों के हवाई क्षेत्र में कुछ समय तक चक्कर लगाना पड़ा। आखिरकार फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा। शाह रात करीब दो बजे काफिले के साथ हवाई अड्डे से शहर के एक होटल के लिए रवाना हुए. यहां उनका स्वागत बीजेपी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने किया। एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि शाह रात 10 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुए थे। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अण्डाल से आने वाली उड़ान को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। गुरुवार को आंधी-तूफान के कारण उनका विमान करीब एक घंटे तक कोलकाता हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका था। बाद में मौसम में सुधार होने पर ही उतर पाया। । विमान अंतत: रात 1:46 बजे सुरक्षित उतरा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

