कोलकाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कोलकाता के बिधाननगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को व्यक्तिगत रूप से मिलकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बैठक की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “आज बिधाननगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी से मिलने का सौभाग्य मिला। मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। मैं मां काली से उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता की प्रार्थना करता हूं।”पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से इस शिष्टाचार मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले जून महीने की शुरुआत में भी दिल्ली में भूपेंद्र यादव के आवास पर एक बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कई बागी सांसदों के साथ शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहे थे। राज्य में हालिया सियासी उलटफेर और प्रशासनिक कामकाज के बीच कोलकाता में हुई इस ताजा मुलाकात पर राजनीतिक विश्लेषकों की पैनी नजर बनी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

