महासमुंद, 30 जून (आरएनएस)। महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3.800 किलोग्राम गांजा की तस्करी कर रहे एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.05 लाख रुपये मूल्य का गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में छोटे-छोटे पुडिय़ा बनाकर बेचने की तैयारी में था।
पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जून को थाना तेंदूकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर मचका नाला के पास ग्राम मोंगरापाली में घेराबंदी कर आरोपी दीपक साहू (35 वर्ष), निवासी उरकुरा, थाना खमतराई, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3.800 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये), परिवहन में प्रयुक्त होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल (क्रमांक ष्टत्र 04 ्यक्क 9421) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2.05 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के बरगढ़ जिले के डाभा क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर के उरकुरा-खमतराई इलाके में छोटे-छोटे पुडिय़ा बनाकर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ड्ढ)(द्बद्ब)(क्च) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
महासमुंद पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक जिले में 105 एनडीपीएस प्रकरणों में 7,306.651 किलोग्राम (73 क्विंटल 6 किलो) गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ 43 लाख 29 हजार 950 रुपये है। इस अवधि में 261 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 62 आरोपी छत्तीसगढ़ तथा 199 अन्य राज्यों के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

