0-दो की गोताखोर व एसडी आर एफ की मदद से तलाश जारी
सोहावल-अयोध्या,30 जून(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार को 5 महिलाएं सरयू नदी में डूब गईं। मृतकों में 3 किशोरियां और 2 महिलाएं शामिल हैं। अभी 3 लोगों के शव मिले हैं।
हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव मे दोपहर को एक परिवार की दो महिलाओ के साथ चार किशोरियां नदी के किनारे घूमने निकली। लगभग तीन किमी की दूरी तय कर 45 वर्षीय सजरूल निशा पत्नी अकरम नदी मे उतरी ही थी कि गहराई अधिक होने के कारण डूबने लगी। सजरूल निशा को बचाने के लिए बेटी 16 नाजिया पुत्री अकरम 18 वर्षीय मरियम पुत्री असलम तथा ननिहाल आई 35 वर्षीय शाहिन पुत्री मुस्तकीम इसी थाना क्षेत्र भुलई का पुरवा निवासी बचाने के चक्कर मे नदी मे डूब गयीं। गनीमत रही कि साथ आई एक किशोरी नदी से बाहर रह गयी। गुहार लगाते ही ग्रामीण दौडे। ग्रामीणो की काफी मशक्कत के लगभग डेढ घंटे बाद सजरूल निशा, शाहिन, मरयम को बेहोशी के हालत मे बाहर निकालने मे कामयाब हो सके। दो की तलाश स्थानीय गोता खोर व एसडी आर एफ की मदद से तलाश जारी है। एक साथ गांव मे पांच के डूबने की सूचना पर क्षेत्र मे हडकंप मच गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी,सीओ अरविंद सोनकर, एसडीएम सोहावल सुश्री सविता ,नायब तहसीलदार रेशू जैन थाना प्रभारी रौनाही रतन कुमार शर्मा ने कमान संभाली। मौके पर पहुचे प्रशासन ने इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहाँ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ काफी तालाश के बावजूद दो की तालाश नही हो सकी।
घटना कर्म की जानकारी होते ही सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने सांसद अवधेश प्रसाद से तथा ग्राम प्रधान अम्बरीश पांडेय ने बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह चौहान को यथा स्थिति के बारे मे जानकारी देते हुए एसडी आर एफ एन डी आर एफ की टीम लगाकर लापता दोनो किशोरियो की तलाश करने की मांग की। सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सांसद अवधेश प्रसाद को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दिया और हर सम्भव मदद दिलाये जाने की माँग किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे विधायक डा0 अमित सिंह चौहान ने जिलाधिकारी से वार्ता कर एस डी आर एफ व एन डी आर एफ भेजने को कहा और साथ ही पीडि़त परिवार से मिलकर ढाढ़स बँधाया और मदद का भरोसा दिलाया। घटना स्थल पर पहुंच कर एसडीआरएफ टीम ने नदी के गहरे पानी में दोनों की तलाश शुरू कर दिया। समाचार प्रेषण तक खोजबीन जारी रही। नदी में पाँच के डूबने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग नदी पर शव की तलाश के लिए जमे रहे। बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उफऱ् गब्बर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। हाजी फिरोज खान गब्बर ने शासन से प्रत्येक पीडि़त परिवार को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। सपा नेता कृष्ण कुमार पटेल, एजाज अहमद जय सिंह यादव, डा0 राम सुमेर भारती, राशिद जमील, जग जीवन पटेल, अमृतलाल वर्मा, ईश्वर लाल वर्मा, राजेश यादव, बसंत लाल चौरसिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकीम अहमद, श्री प्रकाश वर्मा, नरेंद्र यादव, शरद पासवान, अवधेश गोस्वामी, राम चंद्र रावत प्रधान, दीदार अब्बास, दान बहादुर यादव ने भी इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

