बाराबंकी 24 मार्च (आरएनएस)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय अभियान का शुभारम्भ का भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, और उ.प्र. के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। जिसका सजीव प्रसारण भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, सीएमओ, सीएमएस सहित कई कर्मचारी और पदाधिकारियों ने देखा। इसके उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर नि:क्षय वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अवधेश कुमार यादव तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 राजीव टंडन के द्वारा क्षय रोगियो को पोषण पोटली वितरित की गयी। इस अवसर पर समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग केन्द्र, के आलोक श्रीवास्तव, रितेश कुमार सिंह, शिप्रा सिंह, शिशिरकान्त कपिल कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

