दिन दहाड़े रोमहर्षक वारदात से मचा हड़कंप
जगदीश यादव
कोलकाता 24 मार्च (आरएनएस)। महानगर कोलकाता में एक रोमहर्षक घटना ने लोगों को दहला दिया। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त घटना आज दोपहर उक्त घटना गरिया के महामाया तला स्थित तेतुलतला के एक ब्यूटी पार्लर में घटी। जहां दिन दहाड़े एक हरियाणा के निवासी युवक पंकज ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका रूपबानी दास (50) उर्फ पम्पा की धारदार हथियार से हत्या कर दी और खुद भी खुदकुशी कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रूपबानी पिछले लगभग 15 वर्षों से तेतुलतला के उक्त ब्यूटी पार्लर चलाती थी। अन्य दिनों की तरह ही, आज दोपहर को भी रूपबानी का पति, अनूप कुमार दास, उसे अपनी मोटरसाइकिल पर उनके काम की जगह पर छोड़कर गए थे। इसके कुछ ही देर बाद, उन्हें इस रोमहर्षक घटना की खबर मिली। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:05 बजे रूपबानी के पति उन्हें पार्लर के सामने छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल पर चले गए। कुछ ही देर बाद, एक युवक पंकज पार्लर में आया। पार्लर के अंदर उस युवक और रूपबानी के बीच कहा-सुनी हुई, जिसके बाद उसने रूपबानी पर हमला कर दिया और फिर खुदकुशी कर ली। मृतका राजपुर सोनारपुर के रामकृष्णनगर की निवासी थी। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार रूपबानी उर्फ पम्पा के साथ उक्त मृत हरियाणवी युवक का विवाहेतर सम्पर्क था। उक्त मामले पर स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आज लगभग 11.30 बजे उक्त युवक ब्यूटी पार्लर में आया और पम्पा व युवक में जोरदार बहस होने का आवाज आने लगी जो बाद में चीखने-चिल्लाने में बदल गई। जब स्थानीय लोग व दुकानदार व राहगीरों ने पम्पा अर्थात रुपबानी के पति को अनहोनी का आशंका के तहत खबर दे तो पम्पा का पति व अन्य लोग पार्लर में गए तो वहां का दृश्य देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने देखा कि एक युवक रूपबानी दास के गले पर एक तेज धार वाले चाकू से वार कर रहा था। कुछ ही पलों में, वह फर्श पर गिर पड़ी और उसके शरीर से तेजी से खून बहने लगा। पार्लर का फर्श पूरी तरह से खून से लथपथ हो गया। उक्त घटना की खबर मिलते ही, भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुच गया। महिला खून से लथपथ हालत में मिली और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच, पार्लर से पम्पा के कथित प्रेमी युवक का शव बरामद किया गया। अधिकारिक तौर पर यह पुष्टि हो चुकी है कि वह युवक हरियाणा का रहने वाला था। खबर के लिखे जाने तक पुलिस घटना की वृहत्तर जांच पड़ताल कर रही थी। मामले पर पुलिस के शुरुआती आकलन है कि,उपरोक्त युवक पंकज ने एक महिला पम्पा की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनके आपसी विवाहेतर संबंधों में तनाव के कारण यह घटना घटी। दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दिन-दहाड़े एक ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला की हत्या किए जाने की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधानसभा चुनावों के मुहाने इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है।पूरे क्षेत्र में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। बहरहाल स्थानीय लोगों की माने तो रुपबानी उर्फ पम्पा का हरियाणा के निवासी युवक पंकज के साथ लम्बे समय से प्रेम संबंध था। पम्पा इससे पहले पंकज के साथ हरियाणा चली गई थी। लेकिन पता नहीं क्या हुआ पम्पा वहां से वापस बंगाल आ गई और अपने पार्लर में व्यस्त रहने लगी। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से दोनों के बीच तनाव की स्थिति थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

