रुद्रपुर,24 मार्च (आरएनएस)। राजकीय पीजी महाविद्यालय सितारगंज के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर सिसौना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर लगाया गया। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल, ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा, प्राध्यापक डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. मोहन चंद्र आर्य और डॉ. दीपा मखौलिया ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और समाज में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. बंसल ने बताया कि 24 से 30 मार्च तक शिविर लगेगा। विद्यार्थियों को एनएसएस के लाभ और एनएसएस के राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा बी और सी सर्टिफिकेट की जानकारी दी। वहीं, डॉ. दुर्गा तिवारी, डॉ. अजय सिंह लटवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहनी, डॉ. गरिमा जोशी, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. ललित मोहन जोशी, जानकी विश्वकर्मा, द्रौपदी कन्याल तथा छात्रसंघ अध्यक्ष राजविंदर कौर मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

