रुद्रपुर,24 मार्च (आरएनएस)। चयनित हज आवेदकों की बकाया धनराशि की तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि 86,580 रुपये प्रति हज आवेदक, कुर्बानी नहीं करने वाले हज आवेदक को 69300 खाते या हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करनी है। बताया कि धनराशि जमा करने के बाद पे इन स्लिप उत्तराखण्ड राज्य हज समिति हज हाउस कलियर में जमा करना अनिवार्य है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

