रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। मंगलवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया है। मोहल्ला बाहर किला में मंगलवार दोपहर दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में शहबाज, अरशद, हुसैन और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान मोहल्ले अफरातफरी का माहौल बन रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण पर भेज दिया है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

