रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के सकौती टांडा में 29 मार्च को प्रस्तावित महाराजा सूरजमल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष टोनी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियां भी कार्यक्रम में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि जाट संसद का उद्देश्य विश्व स्तर पर जाट समाज को संगठित कर एकता, भाईचारा बढ़ाना और समाज के शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

