रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। एक किसान ने तेल की गुणवत्ता को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा कर दिया। किसान का आरोप था कि ट्रैक्टर में तेल डलवाने के तुरंत बाद उसका इंजन बंद हो गया। इससे उसने तेल में पानी होने की आशंका जताई। मंगलवार सुबह झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानकपुर आदमपुर निवासी किसान ने विरोध जताया और साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई किसान मौके पर पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि तेल में कोई मिलावट नहीं थी, बल्कि ट्रैक्टर की टंकी में पहले से ही पानी मौजूद था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

