पन्ना ,25 मार्च,(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खुशियों भरा ननिहाल कब मातम में बदल गया, किसी को अंदाजा भी नहीं था। सुनहरा गांव में रेलवे विभाग द्वारा खोदे गए एक गहरे तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। मृतक बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय रागिनी और 6 वर्षीय आशिकी के रूप में हुई है।
ये दोनों बहनें अमानगंज के रामपुर गांव से अपनी नानी के घर आई थीं। आज दोपहर जब वे सहेलियों के साथ तालाब किनारे खेलने गईं, तो खेलते-खेलते पैर फिसलने से छोटी बहन पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में बड़ी बहन ने भी अपनी जान गँवा दी
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

