नई दिल्ली ,25 मार्च,(आरएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सरकार ने अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता के दौरान देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (क्कहृत्र) और सीएनजी (ष्टहृत्र) की आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।
अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू क्कहृत्र कनेक्शनों के लिए 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, परिवहन क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली ष्टहृत्र की मांग को भी पूरी तरह पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार क्कहृत्र नेटवर्क के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है और इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए कई कंपनियों ने प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें 500 रुपये तक मुफ्त गैस और सिक्योरिटी डिपॉजिट में छूट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
साथ ही, राज्य सरकारों को पत्र लिखकर अतिरिक्त 10 प्रतिशत कमर्शियल रुक्कत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, ताकि ऊर्जा आपूर्ति को और मजबूत किया जा सके। सरकार का कहना है कि इन उपायों से स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

