मेरठ 25 मार्च (आरएनएस)। देर रात मवाना थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। सब्जी और फलों की दुकानों में हुए अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान मालिकों द्वारा शरारती तत्वों पर दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला मुल्लालाल निवासी रियाजुद्दीन पुत्र जफर, मोहसिन और उसके भाई इरशाद पुत्र जब्बार की मवाना मिल रोड पर किला बस स्टैंड के पास फल और सब्जी की दुकानें हैं। देर रात करीब 2:00 बजे सड़क से गुजरते लोगों ने दुकानों से धुआं उठते देखा तो मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड और दुकान मालिकों को दी।
दुकान मालिक जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक तीनों दुकान आग की चपेट में आ चुकी थीं। घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर, तब तक तीनों दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो चुका था। हादसे के बाद दुकानों के मालिक सदमे में हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। दुकान मालिकों ने शरारती तत्वों द्वारा दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

