सुलतानपुर 25 मार्च (आरएनएस)। युवक पवन कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को रद्द कर दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नवनीत सिंह ने मृतक के पिता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए मामले में आगे की जांच (अग्रिम विवेचना) का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा ढेमा गांव के रहने वाले पवन कुमार को 17 नवंबर 2025 को गांव के कुछ युवक जन्मदिन पार्टी में ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी अस्पताल में मौत की खबर मिली। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को क्लीनचिट दे दी थी। इससे असंतुष्ट होकर मृतक के पिता ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने पाया कि पुलिस जांच में कई पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है। इसके बाद सीजेएम ने गोसांईगंज थाना प्रभारी को मामले की दोबारा और गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

