सुलतानपुर 25 मार्च (आरएनएस)। पयागीपुर स्थित गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में माय भारत बैनर के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के अधिकारी सुधीर पांडेय, भाजपा नेता डॉ. डी. एस. मिश्रा, पत्रकार किशन पाठक, शिक्षिका अनुपम शुक्ला एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंग्रेज सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने ऐसे आयोजनों को अपने भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

