जौनपुर। केराकत कस्बे के शेखजादा मोहल्ले में मां बेटे के रिष्ते को अमानवीयता की हदें पार करने की घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी वृद्धा मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही भौजाई शालिनी सिंह निधी, भतीजि वार्तिका सिंह भी घायल हो गयी हैं ।बताते है कि शेखजादा मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय शीला सिंह राजकीय कन्या पाठशाला में प्रवक्ता रह चुकी हैं, जबकि उनके पति स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह केराकत स्थित एक पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे। करीब छह माह पूर्व पति बीरेंद्र सिंह का निधन हो गया था। उनके चार पुत्र हैं, जिनमें से दो पप्पू और भोलू (उर्फ संदीप) मां के साथ ही रहते हैं, जबकि मुन्ना और गोलू बाहर रहते हैं। बुधवार को दोपहर किसी बात को लेकर भोलू उर्फ संदीप को गुस्सा आ गया और उसने डंडे तथा लात-घूंसों से मां की जमकर पिटाई कर दी। हमले में भाभी, भतीजि को भी चोटे आई हैं। मां शीला सिंह के सिर, पेट और पीठ में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर घायल वृद्धा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे भोलू उर्फ संदीप को हिरासत में ले लिया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

