जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर मनबढ़ो ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में तहरीर मिंलने पर पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रामधनी को गांव के दो युवक कुछ अन्य युवकों के साथ 23 मार्च को घर पर आकर गाली गलौज देने लगे।जब उन्होनें विरोध किया तो उनको मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ो ने घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।जब रामधनी की पत्नी शीला देवी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शीला देवी के तहरीर के आधार पर 24 मार्च की शाम को गांव के ही मोनू और छोटू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

