जौनपुर । नगर के शाही किले में आयोजित महोत्सव के द्वितीय दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग की प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को जीवंत और यादगार बना दिया। परिषदीय विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नाटक, एकांकी, लोकगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव में शिक्षकों द्वारा कक्षा-कक्ष में उपयोग किए जा रहे टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में शिक्षण को सरल और रोचक बनाने के लिए तैयार किए गए विभिन्न नवाचारों ने सभी का ध्यान खींचा। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शिक्षकों के नवाचारों की सराहना की और उन्हें इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करंजाकला, धर्मापुर एवं डोभी के छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और समर्पण बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

