:-प्रधानमत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
गोण्डा 25 मार्च। बुधवार को जिला पंचायत के सामने स्थित टीन शेड में प्रात: 11 बजे संयुक्त पेंशन कल्याण समिति, देवी पाटन मंडल शाखा गोंडा के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के सैकड़ों पेंशनर्स ने काला दिवस मनाते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया।
केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग प्रमुख रूप से विलिडेशन एक्ट 2025 को समाप्त कर इसके साथ ही पेंशनभोगियों के पेंशन पुनरीक्षण (रिवीजन) की मांग।
धरने में बुजुर्ग पुरुष एवं महिला पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों के लिए सुलभ और सुविधाजनक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चितकरना। साथ ही, पेंशन के समानीकरण (इक्वलाइजेशन) में 15 वर्षों तक की जा रही जबरन वसूली को समाप्त कर 11 वर्ष तक सीमित करना संसदीय समिति की संस्तुतियों के अनुरूप 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अतिरिक्त पेंशन देने की मांग वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई यात्रा में 50 प्रतिशत किराया छूट पेंशनर्स कल्याण समिति ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने तथा स्थायी परिसर भत्ता को न्यूनतम पारिवारिक पेंशन के बराबर करने की भी मांग रखी है।
धरने की अध्यक्षता संयुक्त पेंशन कल्याण समिति गोंडा के संयोजक राम शुक्ला ने की। इस दौरान सहसंयोजक पी.पी. द्विवेदी, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र नाथ पांडे और लाल बहादुर खान भी मंच पर मौजूद रहे। मंडल स्तर पर मंडलीय संयोजक गुलाब चंद्र तिवारी, सहसंयोजक के.वी. सिंह एवं अनिल श्रीवास्तव की उपस्थिति भी रही।
धरने के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रमुख रूप से डॉ. शेर बहादुर सिंह, शिव मूर्ति मिश्रा और प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव ने पेंशनर्स की समस्याओं और मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में उत्तम प्रसाद शुक्ला, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. विश्वास, आबिद हुसैन, रफीउल्लाह खान, एम.के. त्रिपाठी और शंकर कुशवाहा परम दत्त राजेश्वर सिंह संतराम सिंह गिरजा शंकर सिंह बृजमोहन आर्य वीरेंद्र कुमार शिवकुमार पाठक बाबूलाल मिश्रा शामिल रहे।
धरना स्थल पर अंत में अपर जिलाधिकारी पहुंचे, जहां पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

