नवाबगंज (गोंडा) 25 मार्च। बुधवार को क्षेत्र के कोल्हमपुर इमाम कंपोजिट विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर नवाचार के तहत बाल वाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान अमरनाथ पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान 3-4 वर्ष के नन्हें बच्चों ने रेत पर लेखन, आकृति निर्माण, रंगों की पहचान सहित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा, विकास सिंह, बदरुनिशा, रंजना कुमार, ममता,पांडेय, लल्ली देवी,कुसुम पांडेय, सलोनी पांडेय,आशा कार्यकत्री एवं अन्य स्थानीय सहयोगी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

