गोण्डा 25 मार्च। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 314/2026, धारा 79, 351(3), 356(2) बीएनएस व 66ई/67बी आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनय पुत्र बेचन लाल निवासी ग्राम नगवा थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को चिरकुटिया चौराहे से 300 मीटर आगे नगवा जाने वाले सड़क (बलरामपुर) से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 29.2.2025 को थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी विनय पुत्र बेचनलाल द्वारा उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें विपक्षी जमानत पर छूटने के बाद प्रार्थिनी एवं उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी एवं अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। जिससे वादिनी की पुत्री अवसादग्रस्त है । प्रार्थिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज बुधवार को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान वांछित आरोपी अभियुक्त विनय पुत्र बेचन लाल निवासी ग्राम नगवा थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को चिरकुटिया चौराहे से 300 मीटर आगे नगवा जाने वाले सड़क (बलरामपुर) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

