—- विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी रोग खोज अभियान का हुआ शुभारंभ।
—- ग्राम प्रधान टीबी मुक्त अभियान में निभाये अपनी भागीदारी:-अपर जिलाधिकारी।
—- जनभागीदारी से होगा टीबी मुक्त जनपद:-सीएमओ।
—- टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में टीबी कर्मियों की भूमिका सराहनीय:- डीटीओ।
कुशीनगर, 25 मार्च (आरएनएस)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025 में टीबी मुक्त 129 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को महात्मा गाँधी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही परिसर में 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ मोबाइल प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र एवं सीएमओ डॉ0 चन्द्रप्रकाश, डीटीओ डॉ0 एस.एन.त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्रामीणों का अधिक से अधिक जाँच कराए। बीमारी होने का इंतजार न करें। टीबी बीमारी से डरे नही सचेत रहे और ग्रामीणों को अधिक से अधिक टीबी बीमारी के प्रति समय समय पर जागरुक करते रहे। उन्होंने कहा कि जो भी ग्राम पंचायते आज सम्मानित हो रही है। वहाँ के ग्राम प्रधान को यह ध्यान रखना है कि अगले वर्ष भी यह सम्मान प्राप्त हो। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 चंद्रप्रकाश ने कहा कि जनभागीदारी से ही हम टीबी रूपी राक्षस का अंत कर जनपद को टीबी मुक्त बना सकते है। उन्होंने कहा कि आज 129 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान मिल रहा है। सभी बधाई के पात्र है और दो ग्राम पंचायत पडऱौना ब्लाक की बहादुर गंज एवं हाटा ब्लाक की महुई को विशेष बधाई कि यह लगातार तीन वर्षों से टीबी मुक्त होकर गांधी जी की स्वर्ण कलर की प्रतिमा से सम्मानित हो रहे है। जनपद के 5 ग्राम पंचायतें नेबुआ ब्लाक के ग्राम बन्धु छपरा, कप्तानगंज के ब्लाक अज्ञया, पडऱौना ब्लाक के माधी विशुनपुरा एवं जंगल जगदीशपुर तथा मोतीचक ब्लाक के तेलगावा को दूसरी बार टीबी मुक्त होने पर गांधी जी की सिल्वर कलर की प्रतिमा से सम्मानित किया गया तथा 122 ग्राम पंचायतों को पहली बार टीबी मुक्त होने पर गांधी जी की कांस्य कलर की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/जिला क्षयरोग अधिकारी डा एस एन त्रिपाठी ने टीबी के लक्षण, जांच, उपचार एवं सुविधाओं तथा 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में हमारे टीबी कर्मियों की सराहनीय भूमिका है मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूँ कि ऐसे ही अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। कार्यक्रम को नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जयसवाल एवं जिला पंचायत अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि एवं शिक्षक अनूप कुमार मिश्र ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र एवं आभार ज्ञापन जिला पीपीएम कोआर्डिनेटर नितेश राय ने व्यक्त किया।
अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ0 आरडी कुशवाहा, टीबी एचआईवी कॉर्डिनेटर चन्द्रशेखर यादव, आशुतोष कुमार मिश्र, विशाल जयसवाल, विवेक यादव, अरमान अहमद, नवीन चन्द्र मिश्र, अमित श्रीवास्तव, सन्दीप मौर्या, सन्तोष यादव, अमित राय, निशांत मिश्र, शाहिद अंसारी, खुर्शीद आलम, आदित्य तिवारी, सत्येंद्र पांडेय, अमित वर्मा, अमित पांडेय, अशोक यादव, राजीव कुमार राय, राकेश सोनकर, राकेश राव, विवेकानंद मिश्र, रामप्रकाश गौतम, इसरार अली, धनजंय पांडेय, संजय द्विवेदी, रोहन कुमार, गौरव श्रीवास्तव, कृष्णा शर्मा, तारकेश्वर शाही, विधा, राजा, प्रभू, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

