कुशीनगर, 25 मार्च (आरएनएस)। मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-5.0) के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए वासंतिक नवरात्र पर्व के अवसर पर जनजागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि जनपद के प्रभात तारा इंटर कॉलेज रविंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम मे हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं श्रीमती बंदना कुशवाहा, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित हेल्पलाइन नंबर—चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), वुमेन हेल्पलाइन (1090), आपातकालीन सेवा (112), एम्बुलेंस सेवा (108, 102) के बारे में जानकारी देते हुए उनकी उपयोगिता समझाई गई।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आभा, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं से अपील किया गया कि पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

