कुशीनगर, 25 मार्च (आरएनएस)। जनपद के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत सिधरिया स्थित सिद्ध पीठ सिधरिया माता महोत्सव के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहद विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन शेषनाथ यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियो द्वारा क्षेत्र की सम्मानित जनता की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं और ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना अत्यंत उपयोगी पहल है। प्रदर्शनी में सरकार की विगत 9 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक प्रदर्शन सामग्री, पोस्टर एवं सूचना पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। ग्रामीण जनता को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्तर पर संचालित योजनाओं में आवास, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, किसान कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। प्रदर्शनी के दौरान विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में प्रदर्शनी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रदर्शनी 26 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी। क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

