—- अपनी जनता पार्टी के नेतृत्व में सिधूआ बाजार में हुआ आयोजन, वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों, बौद्ध धर्म प्रसार और मानव कल्याण के कार्यों को बताया प्रेरणादायक।
कुशीनगर, 25 मार्च (आरएनएस)। जनपद के सिधुवा बाजार में अपनी जनता पार्टी जनपद इकाई के तत्वावधान में विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत कहा कि सम्राट अशोक के शासनकाल में भारत को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था। उन्होंने कहा कि कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाकर अहिंसा और शांति का मार्ग चुना तथा 84 हजार स्तूपों का निर्माण कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि सम्राट अशोक के मानव कल्याण से जुड़े कार्य आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने उनके विचारों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में जनार्दन कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, केदारनाथ कुशवाहा, अंगद चौहान, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, रामू कुशवाहा, भगवंत कुशवाहा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

