कुशीनगर, 25 मार्च आरएनएस)। जनपद के बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कालेज में आयोजित तीन दिवसीय रोवर्स, रेंजर्स शिविर के समापन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ ज्ञानेश सिंह ने शिविरार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि यहाँ से प्राप्त अनुभवों को जीवन मे उतारने पर ही शिविर की सफलता निर्भर करेगी। आप सेवा, समर्पण व त्याग की भावना से जब परोपकार का कार्य करेंगे तभी शिविर का वास्तविक उद्देश्य सिद्ध होगा। डॉ सिंह ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना था।रोवर्स-रेंजर्स युवाओं में सेवा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि मुख्य नियंता डॉ दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण से बेहतर चरित्र का निर्माण होता है। विद्यार्थियों को इस प्रकार के शिविर में अधिक से अधिक प्रतिभाग करना चाहिए। डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है। रोवर्स-रेंजर्स जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यवहारिक जीवन के लिए तैयार करते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता, सहयोग तथा सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत रेंजर्स लीडर डॉ अंशू यादव ने किया। प्रशिक्षण देने का कार्य जिला प्रशिक्षण आयुक्त मु. इजहारुल खान, एनपी सिंह, राहुल गोंड, सुष्मिता पाण्डेय, आस्था भारती द्वारा किया जा रहा है । संचालन मु. इजहारुल खान ने किया। आभार रोवर्स लीडर डॉ राजीव राय ने ज्ञापित किया। अंत मे झंडावरोहण के साथ के साथ शिविर समापन की घोषणा की गई । इस अवसर पर डा. दुर्ग विजय सिंह, डॉ पूजा, डा. कमाल हसन, डॉ राकेश सोनकर, अमित तिवारी, वासु गोंड आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

