कुशीनगर, 25 मार्च (आरएनएस)। जनपद के बरवा पट्टी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश कर 02 मोटर साइकिल वाहन से 06 बाल्टे में छिपाकर ले जाए जा रहे 417 अदद पाउच अंग्रेजी शराब 8 पीएम, दो अदद मोबाइल फोन व 750 रु0 नकद के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जरिए मुखबिर के सूचना पर बरवा पट्टी पुलिस टीम ने कौवाखोर गाँव बरवापट्टी घाट के पास से 06 बाल्टे मे अग्रेजी शराब 8 पीएम कुल मात्रा 417 अदद पाउच प्रत्येक 180 एल एम, तथा एक दो मोटर साइकिल यूपी 57 बीएस 7163 तथा यूपी 57 पी 3237 तथा दो अदद मोबाइल व 750 रु0 नगद के साथ 02 शराब तस्कर में मनोज यादव पुत्र मोती यादव ग्राम जमुआन घाट थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर, उमेश यादव पुत्र गेना यादव ग्राम बैकुण्ठपुर कोठी थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 037/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

