लाखों युवाओं से ठगी की बड़ी साजिश
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। प्रयागराज में ठगों ने यूपीटीईटी के नाम से फर्जी वेबसाइट बना डाली। इस वेबसाइट पर शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी असली नोटिफिकेशन तो पोस्ट किया ही, साथ ही एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक पेमेंट गेटवे व हेल्प डेस्क का लिंक भी डाल दिया। इस मामले में आयोग के उपसचिव की ओर से कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
उपसचिव संजय कुमार सिंह की ओर से पुलिस को बताया गया, आयोग की ओर से उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी करते हुए इसे अधिकारिक वेबसाइट पर जारी वअपलोड किया गया है। इसमें आवेदन 27 मार्च, 2026 से प्रारम्भ होने की बात कही गई है। किसी व्यक्ति ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के सम्बन्ध में एक फर्जी वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ह्वश्चह्लद्गह्ल2026 .द्बठ्ठ/ बनाई है। इस पर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने का विकल्प भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही आयोग की अधिकारिक वेबसाइट की तरह ही उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया से सम्बन्धित सभी विकल्प भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
उपसचिव का कहना है कि यह कृत्य न केवल आयोग की साख को नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि आम जनता/अभ्यर्थियों को आर्थिक एवं मानसिक हानि भी पहुंचा सकता है। तहरीर मिलने के बाद कर्नलगंज पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस मामले में एफआईआर मंगलवार रात दर्ज की गई। हालांकि बुधवार दोपहर तक यह वेबसाइट बंद नहीं कराई जा सकी थी। इस मामले में एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्र ने बताया कि साइबर सेल को रिपोर्ट भेजी गई थी। वेबसाइट को तत्काल बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

