केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद उज्जवल
प्रयागराज 25 मार्च (आरएनएस)। मिर्जापुर नेशनल हाईवे को 6-लेन करने के लिए प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह नईदिल्ली में केंद्रीय सड़़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिल कर पत्र के माध्यम से मांग रखा और बताया कि प्रयागराज से मिर्जापुर के बीच यातायात के बढ़ते दबाव और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए नेशनल हाईवे-35 के चौड़ीकरण किया जाय।
उन्होंने कहा कि वाहनों का भारी दबाव और मुंगारी टोल प्लाजा पर जाम की समस्या प्रयागराज और मिर्जापुर के बीच घनी आबादी होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इसके साथ ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इसी मार्ग का उपयोग करती है।
उन्होंने विशेष रूप से मुंगारी टोल प्लाजा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां वाहनों की लंबी कतारों के कारण अक्सर जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है।
उन्होंने एक्सप्रेस-वे के निर्माण में देरी का हवाला देते हुए कहा कि चित्रकूट-प्रयागराज-वाराणसी के बीच जिस ग्रीनफील्ड एक्सेस- कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे की योजना बनाई जा रही है, उसके निर्माण में कम से कम 5 साल का समय लग सकता है। तब तक जनता को राहत देने के लिए मौजूदा हाईवे का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक हैं।
सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि केंद्रीय सड़़क परिवहन मंत्री ने सांसद के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूख अख्तियार करते हुए कहा कि 6 लेन नहीं अभी तत्काल राहत के लिए फोर लेन पर तुरंत आदेशित किया कि मिर्जापुर मार्ग को नैनी से मिर्जापुर तक फोर लेन किया जाये जिसका डीपीआर तीन माह में बना कर पेश किया जिसमें सांसद की भी रायशुमारी रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

