रुड़की,25 मार्च (आरएनएस)। डिवाइन स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को वर्ष 2026-27 सत्र के लिए पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को बैग एवं पुस्तक आदि पाठ्य सामग्री वितरित किया। स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार व अमित राजपूत ने गौरव गोयल का आभार जताया। इस अवसर पर अशोक वर्मा, सुजाता आहूजा, चंचल वाधवा, सुधांशु बाला, तनुश्री सिंघल ने भी पाठ्य सामग्री बांटी। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य संगीता गोयल, शिक्षिकाएं रेखा शर्मा, मीनू भेटवाल, राखी, शीतल, बबीता, श्वेता आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

