विकासनगर,27 मार्च (आरएनएस)। सेलाकुई पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत एक गुमशुदा नाबालिग को दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि 23 मार्च को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना थाना सेलाकुई में दी थी। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नाबालिग के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने नाबालिग को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया। सकुशल मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

