विकासनगर,27 मार्च (आरएनएस)। पछुवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों ने नामांकन दर्ज कराया है। जबकि सचिव पद पर चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। उपाध्यक्ष, लाइब्रेरियन, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर पद पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। मतदान दो अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

