विकासनगर,27 मार्च (आरएनएस)। आरटीई के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र आवेदन जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनी बारी के लिए लोगों को धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। आवेदन जमा करने के लिए एक ही काउंटर लगे होने के कारण अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

