रुड़की,25 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घेराबंदी कर एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर साजिद हसन निवासी बहारी किला, लंढौरा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

