रुड़की,25 मार्च (आरएनएस)। पूर्व सभासद याकूब अली ने लंढौरा में बनने वाले पार्क का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर करने की मांग है। उन्होंने इस संबंध में नगर पंचायत ईओ को पत्र दिया है। शासन की ओर से रजत जयंती योजना के अंतर्गत लंढौरा में एक करोड़ रुपये की लागत से पार्क बनाए जाने की स्वीकृत प्रदान की गई है। पूर्व सभासद याकूब अली ने नगर पंचायत ईओ को पत्र देकर पार्क का नाम आंबेडकर रखने की मांग की है। पूर्व सभासद का कहना है कि महापुरुष सविंधान रचयिता के नाम पर पार्क का नाम रखे जाने से सभी वर्ग के लोगों को खुशी होगी। नगर पंचायत ईओ हेमंत गुप्ता ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

