रुडकी,25 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने एक व्यक्ति को हजारों रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी ने बताया कि पुलिसकर्मी किशोर नेगी व गंगा सिंह चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें निंहदपुर रोड की तरफ एक व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने संदिग्ध दिखने पर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से सट्टा पर्ची और 1230 रुपये बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुलाम नामी निवासी निहंदपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

