रुड़की,25 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान काली नदी चौकी के पास एक युवक को संदिग्ध हालात में घूमते देखकर उसे रुकने का इशारा किया लेकिन युवक खेतों में जा घुसा। पुलिस में कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम साहिद निवासी मक्खनपुर बताया। उप निरीक्षक नीरज रावत ने बताया कि उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

