पिथौरागढ़,25 मार्च (आरएनएस)। ?गंगोलीहाट 1 करोड़ 71 लाख की लागत से बनाई जा रही पेयजल योजना को कार्यदायी संस्था ने अधूरा छोड़ दिया है। आधी अधूरी पेयजल योजना के निर्माण से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से कार्रवाई कर जल्द पीने के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। गंगोलीहाट के हाट, भल्यूड़ा, डोलिया और पठकयूड़ा सहित अन्य गांव के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हितेश खाती और महासचिव मनीष बिष्ट ने बताया कि 1 करोड़ 71 लाख की लागत से पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। मनीष बिष्ट, हितेश खाती, किशन भंडारी, प्रदीप पंत, यशवंत सिंह, शंकर लाल चौधरी और मनोज कुमार ने 171 लाख की इस बड़ी योजना को अधर में लटकाने पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे किए। वहीं जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता रूपेश आर्या ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से किया जा रहा कार्य मानकों के अनुरूप नहीं था। विभाग ने इस संबंध में कार्यदायी संस्था को फरवरी और 24 मार्च को नोटिस भी जारी किए, लेकिन न तो कार्य में सुधार हुआ और न ही कोई जवाब मिला है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

