पिथौरागढ़,25 मार्च (आरएनएस)। ?बलुवाकोट पुलिस ने महाविद्यालय बलुवाकोट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाल ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें नए आपाराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों व हेल्पलाइन नम्बर, साइबर अपराध व सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आमजन से किसी भी आपात स्थिति में पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 पर सम्पर्क करने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

